योगेश कुमार बढ़ाई
शासकीय प्राथमिक शाला
साहूडीपा सीतापुर
संपर्क 97540-68141, 87700-96838
गऊ माता और जन्म दाता
जन्म जिसने दिया वही श्रेष्ठ मां
पर जिसने हमे पाला
वो सर्व श्रेष्ठ गऊ मां
जिसके दूध को पीकर हम बढ़े
घी दही माखन खाकर ताकतवर हो गए
गौ मूत्र से छुटे अनेक रोग
मानव उपयोग कर हो रहा निरोग
धान खेती मे कीट का प्रकोप
गौ मूत्र से हो रहे दूर
गोबर के अनेक रूप
जैविक खाद और कण्डे बने
खाना बनाए तथा धान उगाए
गाय की महिमा अनंत
न कह सके उनका ग्रंथ
फिर दुख होता जब कत्ल हो रही गऊ माता
हम इनकी पूजा करते
फिर कत्ल खाना रोक क्यों नही पाते?
हमे धिकार है जब हम रक्षा
नहीं कर पा रहे जिसने हमे पाता